छत्तीसगढ़ सीमा पर ओडिशा से आई ट्रक से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त, फूलगोभी में छिपाकर ले जा रहे थे यूपी

महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से यूपी लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों से 13 क्विंटल गांजा जब्त किया है| ये फूलगोभी की बोरियों बीच छिपाकर ले जा रहे थे| गांजा कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है| महासमुंद| महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से यूपी लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों से 13 क्विंटल गांजा जब्त किया है| ये फूलगोभी की बोरियों बीच छिपाकर ले जा रहे थे| गांजा कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है|

0 139

- Advertisement -

महासमुंद| महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से यूपी लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों से 13 क्विंटल गांजा जब्त किया है| ये फूलगोभी की बोरियों बीच छिपाकर ले जा रहे थे| गांजा कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है|

शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रुम में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने खुलासा करते हुए बताया कि अनलॉक के बाद जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है|

गुरुवार को कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक आयशर ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर दिल्ली के लिए निकला है|

टीम ने टेमरी नाके पर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी| इस दौरान ओडिशा की ओर से आ रहा आयशर ट्रक क्रमांक ओडी 02 यू 7795 को रोक कर जांच की|

- Advertisement -

इस दौरान पुलिस ने वाहन से कुल 52 बोरियों में 13 क्विंटल गांजा कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये बरामद किया |

चेकिंग से पूर्व पुलिस ने तस्करों से पूछा कि वाहन में क्या है? जिस पर उन्होने पुलिस को गुमराह करने के लिए फूलगोभी होना बताया|

संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की जांच की तो फूलगोभी से लदी बोरियों के बीच तस्करों ने गांजे की बोरियां छिपा रखी थी|

एसपी ने बताया कि आरोपी यूपी बलिया निवासी अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर मौके से भाग निकला था, लेकिन खरियार रोड रेल्वे फाटक बंद होने की वजह से वह फंस गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया|

उसके साथ दूसरा आरोपी बिहार निवासी हरिलाल पिता हीरालाल को भी पकड़ा गया है, जिनके पास से 10 लाख रुपये  का आयशर ट्रक, 1 मोबाइल, 8180 रुपए नकद भी जब्त किया है| बताया जाता है कि आरोपी गांजा यूपी लेकर जा रहे थे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.