महासमुंद :प्रेमी की हत्या ,प्रेमिका ईमारत से कूद गई

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय में प्रेमी की चाकू मारकर हत्या के बाद प्रेमिका ने ईमारत से कूदकर जान देने की कोशिश की| जख्मी हालत में उसे  अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस ने हत्या के 3 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है|

0 118
Wp Channel Join Now

deshdigital

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय में प्रेमी की चाकू मारकर हत्या के बाद प्रेमिका ने ईमारत से कूदकर जान देने की कोशिश की| जख्मी हालत में उसे  अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस ने हत्या के 3 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है|

पुलिस के मुताबिक महासमुंद के श्रीराम नगर कालोनी में कल शुक्रवार  रात  बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी तब हत्या कर दी जब वह नशे में प्रेमिका के घरवालों से झगड़ा कर रहा था|

बताया गया कि मृतक  युवक रोहित यादव का अपने घर के  पास  की एक युवती से प्रेम सम्बन्ध  था| वह  नशे में आये दिन  युवती के परिवार वालों से झगड़ा  करता रहता था| बीती रात भी जब वह  झगड़ा कर  रहा था.  बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी  मौत हो गई|

इधर अपने प्रेमी की  मौत की जानकारी मिलने पर प्रेमिका ने भी दो मंजिला इमारत से कूद कर जान देने की कोशिश की|  जख्मी हालत में उसे एक  एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

इधर  पुलिस ने  जग्गू साहू, सोनू प्रजापति, किशन नामक तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|  पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.