मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना तो बेटी ने उठाया यह खौफनाक कदम

नोएडा के सेक्टर-9 में मां ने मोबाइल पर गेम खेल रही नाबालिग बेटी को डांट दिया। इससे नाराज होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 144
Wp Channel Join Now

नोएडा । नोएडा के सेक्टर-9 में मां ने मोबाइल पर गेम खेल रही नाबालिग बेटी को डांट दिया। इससे नाराज होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि 13 साल की जाह्नवी सेक्टर-9 में जेजे कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थी। बच्ची की मां घरों में साफ-सफाई करके परिवार का गुजारा करती है।

जाह्नवी शुक्रवार शाम को अपनी मां के मोबाइल में गेम खेल रही थी। इससे पहले गेम खेलने के दौरान किशोरी ने मां का मोबाइल तोड़ दिया था। इस वजह से उसकी मां ने उसे गेम खेलने को लेकर डांट दिया और उससे मोबाइल ले लिया।

कुछ देर बाद महिला काम पर चली गई। किशोरी अपने बीमार छोटे भाई को डॉक्टर के पास लेकर गई। भाई की जांच कराने के बाद किशोरी ने झुग्गी में आकर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने उसे फंदे से उतारने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में वह उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल की तरफ से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.