हिमाचल प्रदेश में बड़ा भूस्खलन, दर्जनों के दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के  किन्नौर जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर एक और बड़े भूस्खलन में दर्जनों  लोगों के दबे होने की आशंका है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस  हादसे के बाद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर से बात कर स्थिति की जानकारी ली है।  

0 25
Wp Channel Join Now

शिमला | हिमाचल प्रदेश के  किन्नौर जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर एक और बड़े भूस्खलन में दर्जनों  लोगों के दबे होने की आशंका है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस  हादसे के बाद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर से बात कर स्थिति की जानकारी ली है।  मोदी ने बचाव अभियान में हर संभव मदद देने का आश्‍वसासन दिया है।

हिमाचल प्रदेश के आपात कार्रवाई केन्‍द्र की रिपोर्ट के अनुसार मलबे में 25 यात्रियों को ले जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस और अन्‍य वाहन दब गये हैं। छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और भावनगर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और होमगार्ड की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। पहाड से पत्‍थर अब भी गिर रहे हैं इसलिए बचाव कार्य में समस्‍या आ रही है। भूस्‍खलन के कारण राष्‍ट्रीय राजमार्ग-5 बंद कर दिया गया है।

जहाँ एनडीआरएफ टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित निकला है। वहीँ दो लोगों के शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है चार लोग खुद जख्‍मी हालत में मलबे से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए।   रुक रुककर मलबा गिरने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

वहीँ आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय के मुताबिक हादसे में करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.