22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के स्कूल और कालेजों में छुट्टी

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूल और कालेजों में छुट्टी रहेगी. शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी घोषणा की है.

0 101
Wp Channel Join Now

रायपुर. 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूल और कालेजों में छुट्टी रहेगी. शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी घोषणा की है. विभागीय बैठक में मंत्री अग्रवाल ने प्रदेश के मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं गंगा आरती का आयोजन करने के निर्देश भी दिए हैं.

शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा, कैबिनेट की बैठक में निर्णय हुआ कि मोदी की गारंटी में रामलला के दर्शन करने अयोध्या ले जाया जाएगा. एक ट्रेन बुक करने के निर्देश दिए गए हैं. हर सप्ताह एक ट्रेन अयोध्या के लिए जाएगी, जिसमें 800 से 1000 यात्री होंगे. श्रद्धालुओं के भोजन से लेकर स्वास्थ्य और रहने की सभी व्यवस्थाएं शासन की ओर से होगी. छत्तीसगढ़ के हर ब्लॉक में रघुराम के आगमन का उत्सव मनाया जाएगा. मंदिरों में राम के भजन रामायण मंडलीय दिनभर करेंगे.

शिक्षा मंत्री ने कहा, नदी, तालाबों में रोशनी करके सरयू का स्वरूप मानकर दीपक जलाए जाएंगे. हर मकर संक्रांति पर उत्सव प्रदेश में होगा. इस बार संक्रांति उत्सव 14 जनवरी को मुक्तांगन में होगा. कांग्रेस द्वारा प्रभु राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार को लेकर तंज कसते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जो राम भक्त हैं वह जाएंगे, जो भक्त नहीं है, उनकी मर्जी है. प्रभु राम न कांग्रेस के हैं, ना बीजेपी के हैं, वो तो पूरे ब्रह्मांड के हैं. प्रभु राम कांग्रेस के आदर्श नहीं है..? श्रद्धा की केंद्र नहीं है..? उसके बारे में निर्णय वे स्वयं लेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.