गर्मी के कारण आंगनबाड़ियों का संचालन अब सुबह 7 से 11 बजे तक

महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ियों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब आंगनबाड़ियों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक होगा।

0 133
Wp Channel Join Now

रायपुर | महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ियों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब आंगनबाड़ियों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक होगा।

ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 01 अप्रैल से 30 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 01 जूलाई से फिर से सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक 6 घंटे के लिए किया जायेगा। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी विभागीय जिला अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

अब आज शुक्रवार 01 अप्रैल से आगामी 30 जून तक  के संचालन का समय 6 घंटे घटाकर 4 घंटे किया गया है। पहले प्रातः 9:30 से 3:30 बजे (6 घंटे) तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा था। आज से आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 7:00  बजे  से 11:00  बजे (चार घंटा) तक लगेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 7:00  बजे से पहले आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचना होगा। 11 बजे छुट्टी हो जाने से लगभग एक लाख से ज़्यादा बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले एक हफ्ते से तापमान में काफी इजाफा हुआ है।

महासमुंद ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री समीर पाण्डे ने बताया कि एक जुलाई से पुनः 9:30 से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाएगा। जिले में 1795 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां बच्चों की दर्ज संख्या करीब एक लाख 10 हजार है। इसमें 1656 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में संचालित हो रहे हैं। बाकी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हैं।

अभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को तेज गर्मी से बचाना हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को बच्चों को छुट्टी के बाद घर तक सुरक्षित छोडऩे के लिए भी कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.