10 बरस पहले पंचायत सब-इंजीनियर भर्ती, अब जालसाजी का अपराध दर्ज

10 बरस पहले वर्ष 2011-12 में छत्तीसगढ़ पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में सब-इंजीनियर भर्ती में हुए गोलमाल पर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है|पुलिस ने कोर्ट के मिले निर्देश के बाद 7 महीने की जाँच के बाद जालसाजी का अपराध दर्ज किया है |

0 72

- Advertisement -

रायपुर | 10 बरस पहले वर्ष 2011-12 में छत्तीसगढ़ पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में सब-इंजीनियर भर्ती में हुए गोलमाल पर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है|पुलिस ने कोर्ट के मिले निर्देश के बाद 7 महीने की जाँच के बाद जालसाजी का अपराध दर्ज किया है |

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में 10 बरस पहले सन 2011-12 में सब-इंजीनियर की भर्ती में भारी गड़बड़ी सामने आई थी |  275 पदों के विरुद्ध 383 पदों पर भर्ती की गई | सौ से जयादा  अतिरिक्त पदों पर ऐसे उम्मीदवारों का चयन किया गया  जिनके  दस्तावेजों का सत्यापन भी नहीं  था।  कई अपात्र की नियुक्ति कर दी गई |

- Advertisement -

जब मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए | 7 माह की जाँच के बाद अब पुलिस ने जालसाजी का अपराध दर्ज किया है |

पुलिस ने  विभाग से दस्तावेज मांगा है।  इससे यह पता चलेगा कि भर्ती की प्रक्रिया में कौन-कौन अफसर शामिल थे और उनकी क्या जिम्मेदारी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.