ओडिशा से आंध्रप्रदेश जाते छत्तीसगढ़ दाखिल कार से 36 लाख का गांजा बरामद

जगदलपुर | ओडिशा मलकानगिरी से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दाखिल आंध्रप्रदेश जाते एक कार से कोंटा पुलिस ने 3 क्विंटल से अधिक गाँजा बरामद किया है | गांजे की कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई गई है |

0 276

- Advertisement -

जगदलपुर | ओडिशा मलकानगिरी से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दाखिल आंध्रप्रदेश जाते एक कार से कोंटा पुलिस ने 3 क्विंटल से अधिक गाँजा बरामद किया है | गांजे की कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई गई है |आरोपी महाराष्ट्र निवासी वाहन चालक जेव्ही रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया  है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ओडिशा से सुकमा जिले में दाखिल आंध्रप्रदेश की ओर जा रही एक कार पुलिस व बैरिकेड्स को देख भाग गया। पुलिस ने पीछा कर उसे  कोंटा के फ़न्दीगुडा कैम्प के पास पकड़ा।

- Advertisement -

कार में  हर जगह गांजा भरे पैकेट्स भरे हुए थे  पुलिस ने कार जब्त कर ली और चालक को हिरासत में लेकर थाने आ गए। वहां जांच के दौरान कार में से गांजे के 2-2 किलो के 183 पैकेट बरामद हुए  गांजे की कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार चालक  जेवी रेड्‌डी ने खुद को महाराष्ट्र का  निवासी और कार का खुद मालिक होना बताया |

आरोपी ने बताया कि उसने ओडिशा के मलकानगिरी में स्वामी नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदा था। इसे लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। वह पहली बार ही गांजा तस्करी कर रहा था उसके साथ कोई और शामिल नहीं है। बहरहाल जाँच जारी है , महाराष्ट्र पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.