13 बरस की बच्ची से गेंगरेप

बिलासपुर के तोरवा थाना इलाके में 13 बरस की बच्ची गेंगरेप का शिकार हो गई | पुलिस ने  आरोपी  4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है |

0 150

- Advertisement -

बिलासपुर| बिलासपुर के तोरवा थाना इलाके में 13 बरस की बच्ची गेंगरेप का शिकार हो गई | पुलिस ने  आरोपी  4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है |

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम तोरवा थाना इलाके की 13 बरस की बच्ची  मोहल्ले से कुछ दूर सांई मंदिर गई थी|   पूजा-अर्चना के बाद जब वह अपने घर आ रही थी. तभी अंधेरे में चार युवक आए और उसे जबरदस्ती रोक लिया| वे उसे   पकड़कर सूनसान खेत में ले गए| इस दौरान दो युवकों ने बारी-बारी से बलात्कार किया बाकी 2 युवक आसपास पर निगाह रखे हुए थे| घटना के बाद वे उसे छोड़ भागे |

- Advertisement -

पढ़ें : छात्र ने महिला को बंधक बनाकर किया बलात्कार

इधर बच्ची के काफू देर तक न लौटने से अभिभावकों ने तलाशना शुरू कर दिया | रात करीब 9.30 बजे बच्ची लौटी तो आपबीती बताई |

परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया | पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित बच्ची के जान पहचान के थे | रात में ही पुलिस ने आरोपी सूरज यादव ,महेश पासी, सूरज सूर्यवंशी, दीपक निषाद  को गिरफ्तार कर लिया | आरोपी 19 से 27 वर्ष के हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.