छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुल रातों रात चोरी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चार दसक पहले बना एक पुल रातों रात चोरी हो गया. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

0 29
Wp Channel Join Now

कोरबा| छत्तीसगढ़ के कोरबा में चार दसक पहले बना एक पुल रातों रात चोरी हो गया. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक यह पुल 40 साल पहले बना था , जिसमें 10 टन लोहा इस्तेमाल हुआ था.  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में 15 लोग शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर गैस कटर से पुल को काटकर चुरा लिया और उसे कबाड़ में बेच दिया. अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह लोगों ने देखा कि ढोढीपारा इलाके में नहर पार करने के लिए बना लोहे का पुल गायब है. इसके बाद लोगों ने वार्ड के पार्षद को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी लोचन केवट, जयसिंह राजपूत, मोती प्रजापति , सुमित साहू  और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ ‘पिक्चर’ को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुल चोरी करने की बात स्वीकार की है.

मुख्य आरोपी मुकेश साहू और असलम खान समेत 10 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश  जारी है.

पुलिस ने चोरी के बाद नहर के अंदर छिपाया गया लगभग सात टन लोहा जब्त कर लिया है. साथ ही चोरी का लोहा ले जाने में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त की गई है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.