तेज रफ्तार कार और टैंकर में भिडंत, 2 की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना इलाके में आज बुधवार तड़के तेज रफ्तार कार और टैंकर की भिडंत में कार सवार चालक समेत दो की मौत गई |

0 67
Wp Channel Join Now

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना इलाके में आज बुधवार तड़के तेज रफ्तार कार और टैंकर की भिडंत में कार सवार चालक समेत दो की मौत गई |  एक जख्मी गंभीर का अस्पताल में  इलाज जारी है  | मृतकों की पहचान नहीं हो सकी | कार अंबिकापुर की ओर से आ रही थी |

मिली जानकारी के मुताबिक कार अंबिकापुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चिथड़े उड़ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तबतक कार चालक की मौत हो चुकी थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल कार के अंदर फंसे हुए थे। उन्हें निकलवा कर अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि उपचार के दौरान एक अन्य ने भी दम तोड़ दिया ।

कार अंबिकापुर नंबर की बताई गई है। पुलिस कार नंबर के आधार पर मरने वालों और घायल का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।  मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.