छत्तीसगढ़: टोकन लेने धान खरीदी केंद्र में भगदड़, 17महिलाएं कुचली गईं, 3 गंभीर

बालोद जिले में सामने आया है | धान खरीदी केंद्र प्रबधंक की अदूरदर्शिता से टोकन लेने मची भगदड़ में 17 महिलाएं कुचली गईं जिनमें  से 3 महिला किसान बुरी तरह जख्मी हो गई |

0 141

- Advertisement -

बालोद| छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर से शुरू हो रही है| लेकिन सरकारी तैयारी किस तरह है इसका का एक नमूना बालोद जिले में सामने आया है | धान खरीदी केंद्र प्रबधंक की अदूरदर्शिता से टोकन लेने मची भगदड़ में 17 महिलाएं कुचली गईं जिनमें  से 3 महिला किसान बुरी तरह जख्मी हो गई | इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस की टीम पहुँच गई है |

मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र में आज किसानों को 1 दिसम्बर से शुरू होने वाले धान खरीदी टोकन के लिए बुलाया गया |

टोकन पाने के लिए लोग तडके से जमे हुए थे और  गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे | जैसे ही गेट खुला लोग दौड़ पड़े  और भगदड़ मच गई| एक के उपर एक के गिरने लगे |

बताया जाता है कि केंद्र प्रबधंक ने इस केंद्र के तहत आने वाले 4 गांवों के किसानों को एक साथ बुला लिया था | इसलिए खरीदी केन्द्र में टोकन के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई थी |

- Advertisement -

गेट खोले जाने से पहले भीड़ देश पुलिस प्रशासन की भी मदद नहीं ली गई | न ही इस सम्बन्ध में अपने अफसरों से सलाह लिया| केंद्र प्रबधंक की  अदूरदर्शिता एक हादसे के रूप में सामने आई |

सबसे बड़ी बात इस भगदड़ में जख्मी किसानो में सभी महिलाएं हैं और कई बुजुर्ग हैं | गंभीर रूप से जख्मी महिलाओं की पहचान अन्यसुइया बाई, शांति बाई निषाद-, खेमिन बाई के रूप में की गई है | वहीँ एक दर्जन से ज्यादा जिन्हें चोटें आई है वे भी महिलाएं हैं|

इस घटना का video सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | क्लिक करें देखें

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.