मुखबिरी के नाम पर नक्सल जनअदालत में फिर 2 की हत्या

मुखबिरी के नाम पर नक्सलियों ने फिर अपने दो साथियों की जनअदालत लगाकर हत्या कर दी | नक्सलियों ने कुछ दिन पहले 2 साथियों की इसी तरह हत्या की थी |  

0 78

- Advertisement -

जगदलपुर |   मुखबिरी के नाम पर नक्सलियों ने फिर अपने दो साथियों की जनअदालत लगाकर हत्या कर दी | नक्सलियों ने कुछ दिन पहले 2 साथियों की इसी तरह हत्या की थी |

बस्तर के बीजापुर जिले के जांगला थाना इलाके में नक्सलियों ने 7-8 जनवरी की रात जनअदालत लगाकर अपने 2 साथियों को मौत के घाट उत्तर दिया | सैकड़ों ग्रामीण की उपस्थिति में लगी जनअदालत में भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी नामक 2 साथी  पर  पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया था |

बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप के मुताबिक मारे गये दोनों नक्सलियों के साथी हैं | इन दोनों के खिलाफ  बीजापुर जिले के कई थानों में अपराध दर्ज हैं।

बता दें कुछ दिन पहले गुरुवार रात को बीजापुर जिले में ही नक्सलियों ने अपने ही दो साथी की हत्या कर दी थी |

वहीँ आज रविवार को नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी   ने जारी प्रेस नोट में ने कहा है कि उन्होंने अपने साथी नक्सली कमांडर कमलू पुनेम को मौत की सजा दी है। वो गद्दार था। वह अपनी ही बहन के साथ शारीरिक संबंध रखता था। बहन के साथ भागकर पुलिस के सामने घुटने टेकने जा रहा था। जिसे जनता ने पकड़ा और जन अदालत में लाकर खड़ा कर दिया। जिसे मौत की सजा दे दी गई।

- Advertisement -

इन  दोनों की  हत्या के  बाद में पता चला था कि दोनों की हत्या प्रेम संबंध के चलते की गई थी। दोनों के हार्डकोर नक्सली होने की बात भी सामने आई थी। अब नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर उन पर कई आरोप भी लगाए हैं।

नक्सलियों ने कहा कि, कमलू पुनेम पुसनार इलाके का मिलिशिया कमांडर था। 2018 से वह पुलिस का मुखबिर बनकर काम कर रहा था। पुलिस ने कमलू को 10 हजार रुपये  भी दिए थे। कमलू ने पुसनार, मेटटापाड़, बुरजी इन गांवों में पुलिस से हमला करवाया था। 29 दिसंबर को कमलू अपनी बहन के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहा था। जिसे जनता ने पकड़ लिया।

वहीँ नक्सलियों ने कहा कि एक महिला समेत 3 ग्रामीणों की हत्या करने का दावा  पुलिस का षड्यंत्र है। आदिवासियों का दमन करने के लिए गोपनीय सैनिकों से अंदरूनी गांव में नेटवर्क बनाने का काम किया जा रहा है।

नक्सलियों ने कहा  ने कहा कि तीन की नहीं बल्कि सिर्फ पुसनार मिलिशिया कमांडर पूनेम कमलु की जनअदालत में हत्या की गई है|

इसके पहले बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा था  गुरुवार की रात जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने जिस युवक-युवती की हत्या की थी वे दोनों हार्डकोर नक्सली थे | दोनों को माओवाद संगठन में रहते हुए प्रेम हुआ था। जो सरेंडर कर अपना घर बसाना चाहते थे।  नक्सलियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने   कमलू पुनेम  और  मंगी पुनेम  की हत्या कर दी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.