चीतल का शिकार, 4 गिरफ्तार

महासमुन्द वन परिक्षेत्र के वन विकास निगम क्षेत्र से लगे ग्राम लोहारडीह के पास एक चीतल का शिकार कर ले रहे 4 आरोपियों को पटेवा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

0 451
Wp Channel Join Now

पिथौरा| महासमुन्द वन परिक्षेत्र के वन विकास निगम क्षेत्र से लगे ग्राम लोहारडीह के पास एक चीतल का शिकार कर ले रहे 4 आरोपियों को पटेवा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।आरोपियों को पटेवा पुलिस ने गस्त के दौरान पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द वन परिक्षेत्र के लोहारडीह जंगल मे बंदूक से चीतल का शिकार कर ले जाते चार आरोपियों को महासमुन्द पुलिस के गश्ती टीम ने दबोचने में सफलता हासिल की है।शिकार मादा चीतल की उम्र चार साल बताई जा रही है।

शिकार के  आरोपियों  के नाम मो शकील खान उम्र 42 वर्ष , जमील खान उम्र 48 वर्ष , मजीद खान उम्र 42 वर्ष , रुंगु उम्र 42 वर्ष (सभी निवासी बावनकेरा) बताए गए है ।सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वन विभाग द्वारा इन्हें वन विभाग को सौंपा दिया है।

देखें वीडियो 

वन विभाग सभी आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रहा है। दूसरी ओर वन विभाग का अमला मृत हिरण का पीएम कराकर अंतिम संस्कार मे जुटा है।

 एयरगन में लेंस लगाकर शिकार

अरोलियो के पास से एक बंदूक जप्त की गई है यह बंदूक मूलतः एयरगन है परन्तु शातिर आरोपियों ने इसका उन्नयन कर दूर तक निशाना लगाने लायक बना दिया है।इसके लिए बाकायदा गन में लेंस भी लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.