बसना भालूकोना में ट्रैक्टर पलटने से 4 मौतें ,आधा दर्जन घायल

छत्तीसगढ़ के  महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके के ग्राम भालूकोना में एक ट्रैक्टर पलटने 4  लोगों की मौत हो गयी और कोई आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए है। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष बताए गए हैं।

0 174

- Advertisement -

महासमुंद | छत्तीसगढ़ के  महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके के ग्राम भालूकोना में एक ट्रैक्टर पलटने 4  लोगों की मौत हो गयी और कोई आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए है। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बसना के समीप ग्राम जामडी से एकसिया कार्यक्रम में एक ट्रैक्टर से भालुकोना ग्राम जा रहे थे। परन्तु भालुकोना पहुचने के पूर्व ही ग्रामीण महिला पुरुष एवम बच्चों से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के एक खेत में  पलट गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम भालूकोना जाने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर पलटने से मृतक ट्रैक्टर ट्राली में दब गए थे।  जिसकी वजह से 4 की मौत हो गई| मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष बताए गए हैं जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं|

घायलों को 112 एंबुलेंस की मदद से निकटतम अस्पताल में भेजा गया है| जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी समय तक चीख-पुकार मची रही।

कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.