चरित्र शंका: बुजुर्ग पति ने पत्नी की कर दी हत्या , फिर पहुंचा थाने

दूसरी पत्नी के चरित्र शंका ने उसका जीना दूभर कर दिया | 35 बरस साथ-साथ रहने के बाद 65 बरस के बुजुर्ग पति ने अपनी 60 बरस की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी|  लाश के साथ रात भर गुजारने के बाद सुबह थाने जाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया |

0 56

- Advertisement -

पिथौरा| दूसरी पत्नी के चरित्र शंका ने उसका जीना दूभर कर दिया | 35 बरस साथ-साथ रहने के बाद 65 बरस के बुजुर्ग पति ने अपनी 60 बरस की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी|  लाश के साथ रात भर गुजारने के बाद सुबह थाने जाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया | घटना बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना इलाके की है |

गिधपुरी पुलिस के मुताबिक ग्राम हरिनभट्ठा निवासी मनीराम सेन ने सतवन्तिन बाई से दूसरी शादी की थी | मनीराम, सतवन्तिन का दूसरा पति था | घर पर दोनों पिछले 35 बरस से रह रहे थे | मनीराम की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ दूसरे गाँव में रहते हैं |

मनीराम ने बताया कि सतवन्तिन हमेशा उसके चरित्र पर शक करती थी | दोनों में इस बात पर झगड़े होने लगे थे | लेकिन वह किसी तरह अपने को संभाल रखा था |

- Advertisement -

शुक्रवार आधी रात जब वह लघुशंका से लौटा तो वह फिर झगड़ने लगी| उसने अनसुना करने की कोशिश की लेकिन वह इस तरह विवाद करने लगी कि गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई |

हत्या के बाद उसने दूसरे गाँव में रह रहे अपने बेटे को इसकी सूचना दी | सुबह होते ही वह पैदल चलकर थाने पहुंचा |

पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची | बेटे  की रिपोर्ट पर पिता पर हत्या का मामला दर्ज कराया |aaropi को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.