नामयज्ञ में कीर्तन भक्तों के साथ विधायक विकास उपाध्याय भी झूम पड़े
छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर द्वारा आयोजित हरि कीर्तन नाम यज्ञ(अष्टप्रहरी) के समापन पर रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुए | वे काफी देर तक मण्डली में कीर्तन भक्तों के साथ झूमते नजर आये |
Wp Channel
Join Now
रायपुर| छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर द्वारा आयोजित हरि कीर्तन नामयज्ञ (अष्टप्रहरी) के समापन पर रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुए | वे काफी देर तक मण्डली में कीर्तन भक्तों के साथ झूमते नजर आये |
इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने इस आयोजन के लिए कोलता समाज को बधाई दी और 5 लाख रूपये समाज को देने की घोषणा की | कोलता समाज से इसके लिए आभार जताया है |
बता दें छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर ईकाई द्वारा रायपुरा, रायपुर स्थित सामाजिक भवन में 23 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल2022 तक हरि कीर्तन नाम यज्ञ(अष्टप्रहरी)का आयोजन किया गया | यह आयोजन का षष्ठम् वर्ष था |

