नायब तहसीलदार ने बड़े लोरम के बाजार में लगाई चौपाल

पिथौरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बड़े लोरम मे साप्ताहिक हाट बाजार के दिन नायब तहसीलदार की उपस्थिति में राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया।

0 204
Wp Channel Join Now

पिथौरा| मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात में आने के पूर्व प्रशासनिक कसावट लाने महासमुन्द -कलेक्टर के निर्देश पर पिथौरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बड़े लोरम मे साप्ताहिक हाट बाजार के दिन नायब तहसीलदार की उपस्थिति में राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार नेताम ने राजस्व से सम्बंधित ग्रामीणों के फौती दुरुस्ती, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका अद्यतनीकरण जैसे 100 से अधिक मामलो का मौके पर ही निराकरण किया गया।

इसे भी पढ़ें

पिथौरा : नायब तहसीलदार के आवेदन खारिज करने से दुखी ग्रामीण ने जहर खाया
Leave A Reply

Your email address will not be published.