पिथौरा जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव के मुख्य आतिथ्य में निषाद समाज ने मनाया महिला दिवस

महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में पिथौरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव के मुख्य आतिथ्य में निषाद समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

0 314
Wp Channel Join Now

बागबाहरा। महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में पिथौरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव के मुख्य आतिथ्य में निषाद समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में आज सोमवार को निषाद समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । खल्लारी में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के अनुज पिथौरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिथौरा जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने समाज में नारी शक्ति के महत्वपूर्ण स्थान पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती स्मिता हितेश चन्द्राकर जनपद अध्यक्ष, देवानंद निर्मलकर विधायक प्रतिनिधि, श्रीमती जानकी निषाद, श्रीमती पार्वती निषाद बागबाहरा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि निषाद सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, समाजसेवी गण, तथा क्षेत्र के कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.