छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली जैन अविश्वास प्रस्ताव से हटाई गई

छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत की एक और सीट भाजपा ने खोई  | छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली जैन को अविश्वास प्रस्ताव से हटा दिया गया | भाजपा के लिए इसे एक बाद झटका माना जा रहा है |

0 243

- Advertisement -

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत की एक और सीट भाजपा ने खोई  | छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली जैन को अविश्वास प्रस्ताव से हटा दिया गया | भाजपा के लिए इसे एक बाद झटका माना जा रहा है |
छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली जैन के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से सियासी गतिविधियाँ तेज थीं | भाजपा के बागी पार्षदों ने कांग्रेस का साथ दिया और लाये गये अविश्वास प्रस्ताव में कुर्सी खोनी पड़ी |सोमवार को हुई सामान्य सभा की बैठक में श्रीमती जैन को महज 3 वोट मिले जबकि विरोध में 12 वोट पड़े |
जानकारों के मुताबिक दीपाली जैन के कामकाज को लेकर न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि भाजपा पार्षद भी नाराज थे। नगर पंचायत के कामकाज में बढ़ता पारिवारिक दखल ने विरोध को और सुलगा दिया | वहीँ कांग्रेस पार्षदों को अध्यक्ष के रवैये से नाराजगी थी।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से दीपाली  पर एकतरफा फैसला लेने  का आरोप लगता रहा है।

- Advertisement -

इधर  भाजपा  संगठन पर भी ऊँगली उठने लगी है | संगठन अपने पार्षदों की नाराजगी दूर नहीं कर सका लिहाजा नतीजा यह सामने आया |
बता दें छत्तीसगढ़ के निकाय चुनावों  में  cross voting  का खेल चला और कई जगह बाजी पलट गई | भाजपा-कांग्रेस दोनों ओर से cross voting हुई  पर नुकसान भाजपा को ज्यादा पहुंचा |
 बहरहाल अब नए अध्यक्ष को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं | आनेवाले समय में भाजपा के बागी क्या रुख लेते है  सामने आयेगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.