राहुल गांधी ने दी सीएम दम्पति को सालगिरह और बेटे-बहू को शादी की शुभकामनायें

राहुल गांधी आज दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल के घरेलू कार्यक्रम में भी शामिल हुए | मुख्यमंत्री के शादी की सालगिरह और उनके बेटे चैतन्य की शादी के लिए  शुभकामनायें दीं|

0 239
Wp Channel Join Now

रायपुर| राहुल गांधी आज दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल के घरेलू कार्यक्रम में भी शामिल हुए | मुख्यमंत्री के शादी की सालगिरह और उनके बेटे चैतन्य की शादी के लिए  शुभकामनायें दीं|

आज 3 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शादी की सालगिरह थी | वहीँ उनके बेटे की शादी 6 फरवरी को होनी है |

राहुल गाँधी दिल्ली लौटने  से पहले  हॉटल बेबीलोन पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य और भावी बहू से उन्हें मिलाया आशीर्वाद दिलाया| इस दौरान सीएम के पिता नंदकुमार बघेल भी मौजूद थे |

राहुल की मौजूदगी में ही सीएम की वेडिंग एनिवर्सरी का केक भी काटा गया। करीब 15 मिनट  बिताने  के बाद वे एयर पोर्ट के लिए रवाना हुए |

सीएम भूपेश बघेल ने ख़ुशी के इस मौके पर शामिल होने के लिए राहुल गाँधी के प्रति आभार जताया | ट्विट किया –

छत्तीसगढ़ की अपनी ऐतिहासिक एक दिवसीय यात्रा के दौरान सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात सांसद  राहुल गाँधी ने सीएम भूपेश बघेल एवं मौजूद मंत्री गणों से विदाई ली , माना विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.