महिला की दो बच्चों संग फांसी पर मिली लाश

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में महिला और उसके दो बच्चों की लाश फांसी पर लटकी मिली | घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है | दुधावा  पुलिस जाँच जारी है |

0 95

- Advertisement -

जगदलपुर| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में महिला और उसके दो बच्चों की लाश फांसी पर लटकी मिली | घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है | दुधावा  पुलिस जाँच जारी है |

कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लाक के ग्राम मुसुरपुट्टा में चेतन ध्रुव नामक युवक जब मजदूरी कर दोपहर  लौटा तो  घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया | पत्नी भुनेश्वरी ने जब कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो पिछला दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुआ |

- Advertisement -

भीतर कमरे में पत्नी भुनेश्वरी (28), ढाई साल की बेटी देविका और दुधमुंहा बेटा फांसी के फंदे पर झूल रहे थे | सबकी मौत हो चुकी थी |

घटना की सूचना मिलते ही दुधावा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची |लाश को पीएम के लिए भिजवाया |   आत्महत्या के कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच जारी है।

अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकने के बाद खुद भी फांसी पर लटक गई |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.