विशेष चेम्बर बना,ओडिशा से तस्करी करते 1 करोड़ 60 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में बरामद

महासमुंद जिले की पुलिस ने ओडिशा से महाराष्ट्र के लिये निकले एक कार और पिकअप से 1 करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद किया है | पिकअप में विशेष चेम्बर बनाकर सब्जी की आड़ में तस्करी की जा रही थी | तस्करी में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है | इनमें से 3 ओडिशा और एक महाराष्ट्र का निवासी है |

0 50

- Advertisement -

महासमुंद | महासमुंद जिले की पुलिस ने ओडिशा से महाराष्ट्र के लिये निकले एक कार और पिकअप से 1 करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद किया है | पिकअप में विशेष चेम्बर बनाकर सब्जी की आड़ में तस्करी की जा रही थी | तस्करी में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है | इनमें से 3 ओडिशा और एक महाराष्ट्र का निवासी है |

बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। सब्जी की आड़ में तस्करी कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही करीब 1 करोड़ 60 लाख का गांजा जब्त किया गया है।

इस तरह बनाया चेम्बर

19 जुलाई को फारेस्ट नाका टेमरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी बीच एक वाहन बोलेरो पिकअप क्रमांक MH 18 BG 5458 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी।

जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-353 फारेस्ट नाका टेमरी पर रोका गया।पूछताछ के दौरान वाहन में बैठे व्यक्ति ने संजय सामल पिता सुकदेव सामल म्र 38 वर्ष सा. ग्राम सनगना पोस्ट जयचन्द्रपुर थाना मरसागई जिला केन्द्रापाडा, ओडिशा का निवासी होना बताया।

- Advertisement -

थाना कोमाखान की टीम को शक होने पर वाहन की तलाशी ली तब पिकअप के पीछे डाले में बोरियों में पता गोभी व आलू भरा हुआ मिला, जिसके नीचे प्लास्टिक के 15 बोरियों में मादक पदार्थ गांजा जैसे भरा हुआ था प्रत्येक बोरी में 16-16 पैकेट कुल 240 पैकेट एवं वाहन के डाला में पत्ता गोभी व आलू के बोरियों के नीचे चेम्बर बना हुआ था।

इस चेम्बर में 110 पैकेट गांजा पाया गया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 350 पैकेट में कुल 07 क्विटंल अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी NDPS एक्ट के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है।

कार की डिक्की में 50 पैकेट गांजा मिला

इसके बाद आरोपी संजय सामल ने पुलिस बताया कि एक अन्य लग्जरी कार में भी कुछ लोगों द्वारा गांजा परिवहन किया जा रहा है।इसके बाद खरियार रोड ओडिशा की ओर से आ रही हुंडई वर्ना क्रमांक OD 02 AG 5266 को रोक कर  तलाशी ली गई। कार में 03 व्यक्ति बैठे मिले।

जिन्होंने अपने नाम (01.) चिन्मय साहनी पिता विभूति साहनी सा. ग्राम छन्दा पोस्ट गतानई थाना मरसागई केन्द्रापाडा ओडिशा,02) जी शंकर पिता त्रिनाथ जाति तेलगु सा. ग्राम मोचीसाही, दिगपाहंडी, थाना दिगपाहंडी जिला गंजाम, ओडिशा तथा (03) निलेश बैरागी पिता स्व. सुनील बैरागी जाति भटरी सा. ग्राम पोस्ट फागडे बालापुर थाना बालापुर जिला धुले, महाराष्ट्र कमलानी मार्केट झोपडपट्टी मकान नंबर 112 नागपुर थाना कमलानी मार्केट नागपुर, महाराष्ट्र का निवासी होना बताया।

इस वाहन की तलाशी पुलिस द्वारा ली गई तब वाहन के पीछे डिक्की में 50 पैकेट गांजा मिला। इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.