नानक सागर की ख्याति सात समुंदर पार अमेरिका को भी खींच लाई ,न्यू जर्सी से पहुंचे श्रद्धालू सैलानी

नानक सागर की ख्याति सात समुंदर पार अमेरिका को भी खींच लाई | सोमवार को न्यू जर्सी से श्रद्धालू सिक्ख सैलानी पहुंचे| पवित्र स्थान पर पाठ और अरदास किया|

0 1,050

- Advertisement -

महासमुन्द| छत्तीसगढ़ के नानक सागर की ख्याति सात समुंदर पार अमेरिका को भी खींच लाई | सोमवार को न्यू जर्सी से श्रद्धालू सिक्ख सैलानी पहुंचे| पवित्र स्थान पर पाठ और अरदास किया|

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के नानक सागर में श्री गुरुनानक देव जी के रुकने के प्रमाण मिलने के बाद अब देश ही नहीं नहीं सात समुंदर पार अमेरिका से भी श्रद्धालू  सैलानी पहुँचने लगे हैं | सोमवार को अमेरिका के न्यू जर्सी से कुछ सिक्ख सैलानी नानक सागर पहुंचे।
नानक सागर में श्री गुरुनानक देव जी के दो दिन रुकने की खबर प्रकाशन के बाद देश विदेश के सिक्ख सैलानी उक्त पवित्र स्थान के दर्शन करने उमड़ रहे है।  सोमवार को अमेरिका के न्यू जर्सी से सपरिवार दर्शनार्थ नानक सागर पहुंची  हरजीत कौर छाबड़ा ने बताया कि वे मूलतः भारत की ही निवासी है परन्तु अब वे अमेरिका की नागरिक है|

उन्हें भारत के अपने रिश्तेदारों से नानक सागर में गुरु जी के दो दिन रुकने की जानकारी होते ही उन्होंने भारत आने का कार्यक्रम बनाया और अपने दिल्ली एवम पंजाब के रिश्तेदारों  के साथ नानक सागर पहुंची  हैं । उन्होंने बताया कि यहां गुरुनानक जी के विश्राम करने के स्थान पर उन्होंने पाठ किया , उनके साथ दिल्ली एवम पंजाब के श्रद्धालू भी पहुंचे  थे।

इसे भी पढ़ें :

नानक सागर:  517 बरस पहले जहाँ गुरुनानक देव रुके थे 2 दिन

- Advertisement -

दिल्ली, चंडीगढ़ एवम दिल्ली से  पहुंचे
नानक सागर की ख़बरें deshdigital में पढ़ने के बाद दिल्ली, पंजाब सहित विदेशों में निवास करने वाले सिक्ख भी अब नानक सागर पहुँचने लगे है।सोमवार को न्यू जर्सी अमेरिका,चंडीगढ़ पंजाब अम्बाला ,दिल्ली,,मोहाली,भुवनेश्वर ओडिशा  , सहित रायपुर के अनेक सिक्ख श्रद्धालु दर्शनार्थ नानक सागर पहुँच  रहे हैं ।

इसे भी पढ़ें :

नानक सागर में उमड़ी आस्था, शबद कीर्तन में हजारों जुटे  

 मन स्वयम एकाग्रचित्त हो जाता है
अमेरिका से आई हरप्रीत कौर छाबड़ा, पंजाब के अम्बाला केंट से आये लखविंदर सिंह,दिल्ली से आये सुरेन्द्रपाल सिंह ,मोहाली के दिलजोत सिंह,एवम चंडीगढ़ से सपरिवार दर्शन हेतु  पहुंचे  सुरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें  परिचित  रिश्तेदारों  ने  जब जानकारी दी तो  उनका भी मन गुरु जी के दिव्य धाम देखने तरसने लगा। इसके बाद सभी ने मिल कर एक जत्था बनाया और सोमवार को नानकसागर पहुँच गए। इन्होंने बताया कि जिस स्थान पर श्री गुरुनानक देव जी बैठे थे उस स्थान पर उन्होंने पाठ किया और अरदास भी की। वहा बैठने मात्र से एक अलग तरह की एनर्जी का अहसास होता है जो कि अपने आप में आश्चर्यजनक  है।श्रद्धालुओ के साथ रायपुर से अवतार सिंह ओबेरॉय एवम बाबा बुड्ढा सिंह गुरुद्वारा के अध्यक्ष बल्लू जी पहुचे थे।

लगातार पहुँच रहे सिक्ख श्रद्धालु -रिंकू
उक्त सम्बन्ध में गुरुद्वारा निर्माण समिति के सदस्य रिंकू ओबेरॉय ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी के चरण स्थली के दर्शनार्थ सिक्ख संगत लगातार पहुँच  कर अपने सेवा दे रही है।उधर गुरुद्वारा निर्माण के प्रथम चरण में चौकीदार कक्ष एवम स्टोर कक्ष का निर्माण प्रगति पर है।

deshdigital के लिए  रजिंदर खनूजा की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.