रिश्तों की अजीबोगरीब उलझन : बेटा माँ का बहनोई, पिता का साढ़ू बना

झारखंड के चतरा में रिश्तों की इस अजीबोगरीब घटना ने उलझन पैदा कर दी है | दरअसल एक युवक ने अपनी मौसी से शादी कर ली| अब वह अपनी माँ का बहनोई तो पिता का साढ़ू  बन गया है |

0 269

- Advertisement -

रांची | झारखंड के चतरा में रिश्तों की इस अजीबोगरीब घटना ने उलझन पैदा कर दी है | दरअसल एक युवक ने अपनी मौसी से शादी कर ली| साल भर से दोनों में प्रेम सम्बन्ध था |

शादी के बाद अब वह अपनी माँ का बहनोई तो पिता का साढ़ू  बन गया है | घर,परिवार, समाज तो क्या गाँव वाले भी इस सम्बन्ध के विरोध में आ गये |

अब इस प्रेमी जोड़े ने पुलिस की शरण ली | दोनों बालिग जोड़े एक साथ रहने पर अड़े हुए हैं |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के चतरा का सोनू नामक युवक हैदराबाद में किसी निजी संस्था में कार्यरत है |  मौसी से साल भर से प्रेम सम्बन्ध के बाद उसने अपनी मौसी को ही अपनी दुल्हन बना लिया , एक  मंदिर में जाकर शादी कर ली |

- Advertisement -

जब वह अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो सब हैरान रह गये | घर,परिवार, समाज तो क्या गाँव वाले भी इस शादी  के विरोध में आ गये|

अब इस  प्रेमी जोड़े के सामने जान बचाने घर से भागने के सिवा कोई चारा नहीं था |  दोनों ने  थाने में जाकर पनाह ली और मदद मांगी  |

चूँकि दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने  दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया| दोनों परिवार ने पुलिस के सामने इस शादी को असामाजिक करार देते मान्यता देने से इंकार कर दिया |

पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया और इन दोनों की सुरक्षा के मद्देनजर दोनों पक्षों से लिखित में आश्वासन लिया | इसके बाद इस प्रेमी  जोड़े को घर भिजवाया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.