उदयपुर के मरेया पहुंचे भाजपा नेता

उदयपुर मरेया पहुंचकर भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं जानी |एनीकट के जमीन की मुआवजा पर  तहसीलदार से बात की |

0 103
Wp Channel Join Now

उदयपुर| उदयपुर ब्लाक के ग्राम मरेया पहुंचकर भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं जानी |एनीकट के जमीन की मुआवजा पर  तहसीलदार से बात की |

बता दें उदयपुर ब्लाक का ग्राम मरेया के जंगल किनारे जाम नाला में बने एनीकट के जमीन की मुआवजा को लेकर विवाद की स्थिति विगत कुछ समय से बनी हुई है |

इस बात की सूचना मिलने पर भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम सिंह, मंडल महामंत्री चंद्र बसु यादव ग्राम मरेया पहुंचे तथा लोगों से इस संबंध में बातचीत की |

ग्रामीणों  ने बताया कि ग्राम मरेया का पंडरा राम नामक व्यक्ति जंगल की जमीन का पट्टा अपने नाम बनवा लिया है जिस पर 25 से अधिक ग्रामीण आज भी काबिज कास्त है तथा एनीकट निर्माण में उनकी जमीनें गई है | मुआवजा पंडरा राम के नाम से बना है|

इस पर रोक लगाने की मांग ग्रामीणों ने की |  इस पर मौके से ही तहसीलदार उदयपुर से बात कर मामले के निराकरण के संबंध चर्चा की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.