एसडीएम उदयपुर ने किया  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण  

एसडीएम उदयपुर अनिकेत साहू द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उदयपुर का निरीक्षण आज शुक्रवार को किया गया|

0 343
Wp Channel Join Now

उदयपुर| एसडीएम उदयपुर अनिकेत साहू द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उदयपुर का निरीक्षण आज शुक्रवार को किया गया| उन्होंने निर्माणाधीन स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया |  कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतू निर्देशित किया गया l

एसडीएम उदयपुरअनिकेत साहू द्वारा कक्षाओं में चल रहे अध्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया जिसमे कक्षा 11वीं में भौतिकी की कक्षा का लगभग आधे घण्टे तक सूक्ष्म अवलोकन किया गया ।

अध्यापन कर रही श्रीमती तनुजा गुप्ता की सराहना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों के कार्य को संतोषजनक बताया l निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य चंद्रभूषण सिंह, प्रधानपाठक डुमेश वर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफगण उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.