उदयपुर में श्याम गुणगान का आयोजन

उदयपुर में श्याम दीवाने की टीम द्वारा श्याम बाबा का प्रथम निशान यात्रा और श्याम गुणगान का भव्य आयोजन किया गया है।

0 152
Wp Channel Join Now

उदयपुर| स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उदयपुर में श्याम दीवाने की टीम द्वारा श्याम बाबा का प्रथम निशान यात्रा और श्याम गुणगान का भव्य आयोजन किया गया है।
शनिवार को सुबह 9 बजे निशान यात्रा शिव मंदिर उदयपुर से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर होते हुए बाजार रोड से मेन रोड सेंट्रल बैंक से होकर कार्यक्रम स्थल पर समापन किया जायेगा।
निशान यात्रा के बाद श्याम बाबा के शीश का स्वागत बिशुनपुर से कार्यक्रम स्थल तक श्याम प्रेमियों द्वारा किया गया जायेगा।
कलकत्ता की टीम द्वारा श्याम बाबा का दरबार सजाने का काम दोपहर में किया जाएगा।
शाम 7 बजे से दिल्ली की गायिका संध्या तोमर, तथा शक्ति के गायक कलाकार अभिषेक कथूरिया और संतोष महंत द्वारा श्याम बाबा का भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान इत्र वर्षा और छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया है। श्याम दीवानों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित होने की अपील की है।
विदित हो की नगर में पहली बार श्याम गुणगान का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.