केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने ओडिशा सरकार को बताया ‘अक्षम और भ्रष्ट’ सरकार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को मुफ्त चावल, 5जी, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, कानून-व्यवस्था, प्रवासी श्रमिकों और बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ओडिशा सरकार पर निशाना साधा।

0 83

- Advertisement -

भुवनेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को मुफ्त चावल, 5जी, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, कानून-व्यवस्था, प्रवासी श्रमिकों और बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ओडिशा सरकार पर निशाना साधा। प्रधान आज यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित विशेष ज्वाइनिंग मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। जाजपुर जिले से बड़ी संख्या में बीजद और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता और नेता भाजपा में शामिल हुए।

प्रधान ने आरोप लगाया कि एक अक्षम और भ्रष्ट ओडिशा सरकार पिछले 22 वर्षों से लोगों के वैध अधिकारों से वंचित कर रही है। यह राज्य के लोगों के कल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा प्रदान किए गए धन को भी डायवर्ट कर रही है।

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नौ लाख लाभार्थी परिवारों को मुफ्त चावल देने के राज्य सरकार के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए प्रधान ने कहा कि ओडिशा सरकार को झूठ बोलने में महारत हासिल है।

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ओडिशा में 3.25 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त चावल प्रदान कर रही है और इस उद्देश्य के लिए 8,400 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। लेकिन राज्य सरकार 9 लाख परिवारों को चावल उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर रही है।

5जी सेवाओं पर बात करते हुए प्रधान ने दोहराया कि 5जी ओडिशा के विकास में गेम चेंजर साबित होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि छात्रों, युवाओं, किसानों और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को 5जी से लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर भी राज्य सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि कल राजधानी शहर में एक महिला एसआई पर हमला किया गया। यह दर्शाता है कि ओडिशा में महिलाएं कितना सुरक्षित हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है।

 वहीं, आयुष्मान भारत योजना का मुद्दा उठाते हुए प्रधान ने कहा कि ओडिशा में लाखों लोगों को केंद्र सरकार का स्वास्थ्य समर्थन नहीं मिल रहा है क्योंकि ओडिशा सरकार केंद्र से बार-बार संपर्क करने के बावजूद योजना को लागू करने को लेकर अहंकारी बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.