हाई वोल्टेज करंट से मछली मार रहा युवक हुआ शिकार , 4 साथी गिरफ्तार  

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाई वोल्टेज  करंट देकर मछली मार रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई | करंट शिकार में शामिल उसके 4 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है |

0 103
Wp Channel Join Now

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाई वोल्टेज  करंट देकर मछली मार रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई | करंट शिकार में शामिल उसके 4 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है |

मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा संभाग के आस्ता थाना इलाके में यह घटना हुई | बताया गया कि सचिंदर राम नामक युवक हाई वोल्टेज करंट से शिकार करता था |

उसने ट्रांसफार्मर से सीधे कनेक्शन लेकर मछली मार रहा था | इस दौरान उसके 4 साथी भी थे | इसी दौरान  वह खुद इसकी चपेट में आ गया | उसके साथी देखते रह गये | गंभीर रूप से घायल सचिंदर राम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत गई।

इधर जशपुर पुलिस ने  मामले में उसके 4 अन्य शिकारी साथियों को  को ट्रांसफार्मर से अवैध विद्युत कनेक्शन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया  है।

बता दें छत्तीसगढ़ के कई वन  इलाकों में करंट से जंगली जानवर के शिकार की घटनाएँ सामने आती रही हैं | शिकार करते कई लोग करंट से जान गंवा चुके हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.