त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 20 जनवरी को मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप चुनाव के तहत 330 पंच, 152 सरपंच ,27 जनपद सदस्य और जिला पंचायत के 3 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 जनवरी को मतदान होंगे| आज 6 जनवरी को नाम वापसी की आखरी तारीख थी।

0 86

- Advertisement -

रायपुर| त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप चुनाव के तहत 330 पंच, 152 सरपंच ,27 जनपद सदस्य और जिला पंचायत के 3 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 जनवरी को मतदान होंगे| आज 6 जनवरी को नाम वापसी की आखरी तारीख थी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 ,जनपद सदस्य के लिए 88 सरपंच के लिए 455 और पंच के लिए 733 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लेंगे।

एक नजर 

जिला पंचायत सदस्य – 3 – उम्मीदवार 12

जनपद सदस्य – 27 -उम्मीदवार  88

- Advertisement -

सरपंच – 152 – उम्मीदवार 455

पंच –  330  -उम्मीदवार  733

इस प्रकार अब 330 पंच,152 सरपंच, 27 जनपद सदस्य और जिला पंचायत के 3 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 जनवरी को मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद  पंच के 1258 ,सरपंच के 44 और जनपद सदस्य के 3 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है।

जनपद सदस्यों की यदि बाद करें तो रायपुर जिले के आरंग जनपद(क्षेत्र क्रमांक 23) सुकमा जिले में कोंटा जनपद (क्षेत्र क्रमांक 10) और महासमुंद जिले की महासमुंद जनपद  के क्षेत्र क्रमांक  में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.