माह भर बाद पहली बार 3 लाख से कम नए मामले, मौतों का आंकड़ा 4 हजार से ज्यादा पर कायम  

भारत में करीब माह भर बाद पहली बार 3 लाख  से कम नए मामले सामने आये| हालाकि मौतों का आंकड़ा 4 हजार से ज्यादा पर कायम  है|  पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,81,386 नए मामले सामने आए हैं, जोकि 25 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं गत 24 घंटों में महामारी से 4106 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

0 41

- Advertisement -

नई दिल्ली |  भारत में करीब माह भर बाद पहली बार 3 लाख  से कम नए मामले सामने आये| हालाकि मौतों का आंकड़ा 4 हजार से ज्यादा पर कायम  है|

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में  करीब एक महीने बाद कोरोना के नए मामले 3 लाख से नीचे आए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,81,386 नए मामले सामने आए हैं, जोकि 25 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं गत 24 घंटों में महामारी से 4106 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 12 मई को भारत में 4,205 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 7 मई को देश में कोरोना के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए थे।

- Advertisement -

12 मई को भारत में 4,205 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 7 मई को देश में कोरोना के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए थे।

भारत में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या अब 2,49,65,463 है, जिसमें 35,16,997 सक्रिय मामले हैं और अब तक 2,74,390 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,78,741 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 18,29,26,460 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 6,91,211 लोगों को टीका लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.