शादी समारोह से लौट रहे वाहन को टेलर ने रौंदा, दो की मौत, 12 घायल

झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित शहरबेड़ा और कांदरबेड़ा के बीच पाथरडीह में ट्रेलर और टाटा मैक्सिमो वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में टाटा मैक्सिमो में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गयी।

0 40

- Advertisement -

रांची| झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित शहरबेड़ा और कांदरबेड़ा के बीच पाथरडीह में ट्रेलर और टाटा मैक्सिमो वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में टाटा मैक्सिमो में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गयी। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, सभी को एमजीएम अस्पताल लाया गया है।

टाटा मैक्सिमो सवार जमशेदपुर के बारीडीह से चांडिल के सुकसारी लौट रहे थे। घटना सोमवार रात्रि करीब 11 बजे की है। घटना के बाद घायल यात्री सड़क पर करीब आधा घंटे तक तड़पते रहे, जबकि चालक और दो अन्य सवार मैक्सिमो वाहन में ही दबे रहे। आजसू कोल्हान छात्र संघ के मंत्री शेखर गांगुली एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो एवं थाना प्रभारी सनोज चौधरी घटनास्थल पहुंचे तथा मृतकों एवं घायलों को जमुना ऑटो कंपनी की एम्बुलेंस से एमजीएम भेजा दूसरी ओर, चालक ट्रेलर को छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

टाटा मैक्सिमो में सवार लोग शादी के बाद दूसरे दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने लड़की पक्ष के लोग चांडिल के सुकसारी से जमशेदपुर के बारीडीह गये थे। जहां वे रात्रि में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चांडिल लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गये।

मृतकों में 35 से 40 वर्ष के बीच की एक महिला और टाटा मैजिक का चालक संजय महतो शामिल है। वहीं घायलों में बुधनी देवी (48), अमित कुमार, समित कुमार, धनंजय कुमार (37), पिंकी कुमारी (11), कार्तिक कुमार (40), संगीता कुमारी (34), नेहा कुमारी (10), काकड़ी देवी, सबाली देवी शामिल हैं। घटना में कुल 6 महिला और 6 पुरुष घायल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.