बकरे की जगह इंसान की बलि

नशे में चूर बलि देनेवाले ने बकरे की जगह इंसान की बलि दे दी | घटना आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

0 660

- Advertisement -

नशे में चूर बलि देनेवाले ने बकरे की जगह इंसान की बलि दे दी | घटना आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 16 जनवरी को मकर संक्रांति उत्सव के दौरान एक मंदिर में हुई |

इंडिया टूडे के मुताबिक आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के वलसापल्ले   गांव में  हर साल परंपरा के मुताबिक येल्लम्मा मंदिर में बलि दी जाती है |

- Advertisement -

संक्रांति समारोह के दौरान बकरे की बलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंचे थे| इनमे से एक चलापति नामक ग्रामीण भी था |चलापति  को भी मंदिर में बकरे की बलि देनी थी|

पुलिस के मुताबिक  चलापति शराब के नशे में चूर था|  पूजा के बाद जब बलि देने का समय आया तो उसने बकरे को पकड़ने वाले सुरेश की ही गर्दन पर तलवार चला दी|

बुरी तरह जख्मी सुरेश की अस्पताल ले जाते मौत हो गई | अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

इधर चलापति को मंदिर में मौजूद लोगों ने तुरंत ही धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया | पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | साथ ही  मामले की जांच शुरू कर दी है| (deshdesk)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.