धनुष और ऐश्वर्या शादी के 18 साल बाद अलग-अलग

भारतीय  फिल्म अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला किया है | दोनों  ने सोशल मीडिया पोस्ट पर  अपने रिश्ते के  टूटने की जानकारी दी।

0 133

- Advertisement -

दक्षिण भारतीय  फिल्म अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला किया है | दोनों  ने सोशल मीडिया पोस्ट पर  अपने रिश्ते के  टूटने की जानकारी दी।

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर   एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है…सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत!

- Advertisement -

धनुष ने  लिखा है  – हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

तस्वीर सोशल मिडिया से

18 नवंबर 2004 को धनुष और ऐश्वर्या ने शादी की थी। इनकी दो संतानें   यात्रा और लिंगा है। ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी है |

धनुष और ऐश्वर्या की शादी के भव्य तरीके की दुनिया भर में  चर्चा  का विषय बनी रही | रजनीकांत ने अपनी बेटी की शादी में करोड़ों रुपये खर्च कर किये थे | इन दोनों की शादी में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी समेत कई सितारे पहुंचे थे।

बता दें इससे पहले दक्षिण फिल्म  दुनिया की  सुपरहिट जोड़ी सामंथा और नागा चैतन्य ने शादी के चार साल 6 अक्टूबर 2021 को अलग रहने का फिसला किया था |

Leave A Reply

Your email address will not be published.