53 किलो गांजा जब्त,दो लोग गिरफ्तार

ओडिशा की अस्का पुलिस ने मंगलवार गंजाम जिले में 53 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। पुलिस ने जिले के खंडदेउली गांव के पास से गांजा जब्त कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

0 56
Wp Channel Join Now

गंजाम| ओडिशा की अस्का पुलिस ने मंगलवार गंजाम जिले में 53 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। पुलिस ने जिले के खंडदेउली गांव के पास से गांजा जब्त कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

सूत्रों ने कहा कि पुलिस रात में खंडादेउली गांव के पास गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान उन्होंने एक कार को रोका और उसकी तलासी ली। कार से लगभग 13 लाख रुपये मूल्य का 53 किलो 750 ग्राम गांजा जब्त किया।

पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने एक पिकअप वैन और एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.