शादी के 10 बरस बाद एक साथ 4 बच्चों की माँ बनी  

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले  में एक गर्भवती ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है| शादी के 10 बरस बाद वह माँ बनी है | समय से पूर्व सात माह में  जन्म के  कारण बच्चों का वजन कम है|  नवजात में 3 लड़कियां और एक लड़का है|  प्रसूता स्वस्थ्य है|

0 110
Wp Channel Join Now

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले  में एक गर्भवती ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है| शादी के 10 बरस बाद वह माँ बनी है | समय से पूर्व सात माह में  जन्म के  कारण बच्चों का वजन कम है|  नवजात में 3 लड़कियां और एक लड़का है|  प्रसूता स्वस्थ्य है|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पूर्वी चंपारण जिले  के  शंकर सरैया पंचायत के तनसरिया गांव  के किसान चंदन सिंह की शादी के दस वर्षों के बाद उनकी पत्नी उषा देवी गर्भवती हुई थी|  डॉक्टरों  ने  जांच के दौरान गर्भ में तीन बच्चे होने की पुष्टि की थी|  गर्भवती  को प्रसव पीड़ा  के बाद डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक के निगरानी में उषा देवी ने चार बच्चों को जन्म दिया|

इन बच्चों का जन्म समय से पूर्व सात माह में हुआ है. जिस कारण बच्चों का वजन कम है|   उन्हें शिशु रोग विशेषज्ञ  की निगरानी में रखा गया है|

चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। एक बच्चा कुछ ज्यादा कमजोर बताया जा रहा है। इस खबर को लेकर क्षेत्र में खूब चर्चा है।

बता दें छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी 2 बरस  पहले  सितंबर 2020 में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था | वह शादी के 6 बरस बाद माँ बनी थी |  नवजात में 3 लड़कियां और 1 लड़का था |

जुलाई  2020 में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भी एक महिला ने एक साथ चार बेटियों को जन्म दिया था ।

बता दें इस तरह के मामले काफी कम दिखाई देते हैं | (deshdesk)

Leave A Reply

Your email address will not be published.