भारत में कोरोना : मंगलवार 1188 कोरोना मरीजों की मौत

भारत में कमजोर पड़ती कोरोना की तीसरी लहर में मौत का आंकड़ा डराने लगा है | मंगलवार को जहाँ 67,597 नए मामले सामने आए वहीं 1188 कोरोना मरीजों की मौत हो गई | दुनिया में इस महामारी से अब तक कुल 57.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है| 

0 64

- Advertisement -

नई दिल्ली। भारत में कमजोर पड़ती कोरोना की तीसरी लहर में मौत का आंकड़ा डराने लगा है | मंगलवार को जहाँ 67,597 नए मामले सामने आए वहीं 1188 कोरोना मरीजों की मौत हो गई | दुनिया में इस महामारी से अब तक कुल 57.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है|

भारत में  कल 83,876 मामलों की तुलना में   आज मंगलवार को 19.4 फीसदी कम मामले सामने आये हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 96 फीसदी से ज्यादा है।

 

देश के महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में अब भी अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं |    नए मामलों में 33 फीसदी सिर्फ केरल में ही हैं।  ज्ञात हो कि तीसरी लहर का प्रकोप भी केरल से ही शुरू हुआ था। इसके बाद महाराष्ट्र में मामले बढ़े थे।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह ताजा अपडेट में जानकारी दी है कि भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,94,891 है, सक्रिय मामलों की दर 2.35 प्रतिशत है|

- Advertisement -

बीते चौबीस घंटों में 1,80,456 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,08,40,658 है| स्वस्थ होने की वर्तमान दर 96.46 प्रतिशत है | दैनिक सक्रिय मामलों की दर 5.02 प्रतिशत और साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 8.30 प्रतिशत है|

अब तक 74.29 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 13,46,534 जांच की गई जिसमें   67,597 नए मामले सामने आए|

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 170.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं|

कोरोना  के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान ने सोमवार को 170 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए एक और उपलब्धि हासिल की। सरकार के कोविन पोर्टल के अनुसार, भारत ने अब तक वैक्सीन की 170 करोड़ से अधिक खुराक दी है, जिसमें पहली खुराक की 95 करोड़ से अधिक, दूसरी खुराक के रूप में 73 करोड़ से अधिक और 1.45 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक शामिल हैं।

उधर जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी  के मुताबिक दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 39.7 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 57.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 10.07 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.