खुर्धा में दो करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, एक गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने खुर्दा में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की करीब दो किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त करने के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

0 177
Wp Channel Join Now

खुर्धा। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने खुर्दा में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की करीब दो किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त करने के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने खुर्दा के पास एक जगह पर छापा मारा और आरोपी व्यक्ति से नशीला पदार्थ जब्त किया। हालाकि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

 पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.