घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 50 रूपये और बढ़ा  

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर  के दाम एक बार फिर आज शनिवार को  50 रूपये बढ़ा दिया गये हैं | बढ़ी हुई कीमतें देश में आज 7 मई  से ही लागू होंगी।

0 174

- Advertisement -

नई दिल्ली| घरेलू रसोई गैस सिलेंडर  के दाम एक बार फिर आज शनिवार को  50 रूपये बढ़ा दिया गये हैं | बढ़ी हुई कीमतें देश में आज 7 मई  से ही लागू होंगी।  इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने रसोई गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब व मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है।

तेल कंपनियों ने घरेलू गैस (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है|

इससे पहले 22 मार्च  2022 में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी| तब  छत्तीसगढ़ में रसोई गैस 1 हजार रूपये पार कर गया था | मार्च 2022 से पहले घरेलू एलपीजी की कीमतें बीते साल 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ी थीं।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस पर  ट्वीट किया है , “भाजपा मालामाल, जनता बेहाल। भाजपा राज में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर ढाई गुणा हो चुका है, रसोई गैस की मध्यम व गरीब की पहुंच से बाहर हो चुकी है। मई 2014 -414 रुपए, आज- 999.50 रुपए, बढ़ोतरी -585.5 रुपए।”

- Advertisement -

 

हमारी मांग है की सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों को 2014 के स्तर पर लाया जाए। मोदी सरकार ने गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब व मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने ट्वीट कर कहा, “14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गयी है। सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। मार्च 2014 में यह कीमत 410.50 रुपये प्रति सिलेंडर हुआ करती थी। आखिर गरीब और मध्यम वर्ग कैसे इस कीमत पर सिलेंडर खरीद सकेगा

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.