पेट्रोल 50 रूपये तो डीजल 75 रूपये प्रति लीटर बढ़ाये गए, श्रीलंका में महंगाई आसमान छूने लगी

भारत में पेट्रोल और डीजल की  कीमतें बढ़ाये जाने की चर्चाओं के बीच पडोसी देश श्रीलंका में पेट्रोल  50 रूपये तो डीजल  75 रूपये प्रति लीटर  बढ़ाये गए हैं|

0 147

- Advertisement -

भारत में पेट्रोल और डीजल की  कीमतें बढ़ाये जाने की चर्चाओं के बीच पडोसी देश श्रीलंका में पेट्रोल  50 रूपये तो डीजल  75 रूपये प्रति लीटर  बढ़ाये गए हैं|

श्रीलंकाई रुपये (LKR) के अवमूल्यन के चलते महंगाई आसमान छूने लगी है | कई आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है।

- Advertisement -

श्रीलंका इंडियन ऑयल कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की  कीमतें बढ़ा  दी हैं | पेट्रोल में 50 रूपये तो डीजल में 75 रूपये प्रति लीटर  बढ़ाये गए हैं | इससे अब पेट्रोल के दाम 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 214 रुपये प्रति लीटर हो गया है | एक महीने में यह तीसरी बार है जब कंपनी ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

ईंधन की बढती कीमतों के लिए यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों द्वारा  रूस पर लगाये जा रहे प्रतिबंध  को माना जा रहा है |

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के कर्ज के जाल में फंसे श्रीलंका में हर दिन के साथ हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। देश में खाद्य संकट इस कदर गहरा गया है कि लोगों के लिए पेट भरना तक श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है और महंगाई की मार ने जनता को बेहाल कर दिया है कई देशों के कर्ज तले दबा श्रीलंका अब दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुका है। (DESDESK)

Leave A Reply

Your email address will not be published.