केंद्र ने DA 3% बढ़ाया, अब 34% हुआ

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी 2022 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (डीआर) को 3% बढ़ाया, अब ये बढ़कर 34% हुए।

0 63
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी 2022 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (डीआर) को 3% बढ़ाया, अब ये बढ़कर 34% हुए।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 3 बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 01 जनवरी 2022 से मिलेगा। इस वित्तीय वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक आज 30 मार्च 2022 को हुई। बैठक में 3 फीसदी डीए बढ़ाने पर मंजूरी दी गई है।

यह मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों के मार्च वेतन के साथ नया महंगाई भत्ते के साथ जमा किया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ-साथ जनवरी-फरवरी का बकाया भी दिया जाएगा।

इससे  50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसके बाद अब अगले महंगाई भत्ते की गणना जुलाई 2022 में की जाएगी। AICPI-IW (औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के दिसंबर 2021 के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

इसके मुताबिक दिसंबर में यह आंकड़ा 0.3 अंक गिरकर 125.4 अंक पर आ गया। नवंबर में यह आंकड़ा 125.7 अंक था और दिसंबर में 0.24 फीसदी की कमी आई, लेकिन इसका महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर कोई असर नहीं पड़ा है।

श्रम मंत्रालय के एआईसीपीआई आईडब्ल्यू के आंकड़ों के बाद तय हुआ है कि इस बार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.