पोर्नोग्राफी मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

पोर्नोग्राफी मामले में  बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री, मॉडल और टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है| उसके वकील का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे|

0 153
Wp Channel Join Now

मुंबई | पोर्नोग्राफी मामले में  बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री, मॉडल और टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है| उसके वकील का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे|

गहना वशिष्ठ को मुंबई की अपराध शाखा की संपत्ति प्रकोष्ठ ने एक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने, शूटिंग में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था|

बता दें हाल ही में राज कुंद्रा की कंपनी के चार प्रोड्यूसर्स पर एक मॉडल ने रेप का मामला दर्ज कराया था| इस मामले में गहना का नाम भी शामिल था| हालाकि गहना वशिष्ठ का  दावा  है कि मॉडल द्वारा दर्ज कराया मामला पूरी तरह से गलत है|

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी में जन्मी गहना वशिष्ठ का मूल नाम वंदना तिवारी है | उसकी स्कूली पढाई चिरमिरी में हुई , उच्च शिक्षा एम् पी में जहाँ भोपाल में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की|  वह  मिस एशिया बिकनी का ताज पहन चुकी है |

वह कई विज्ञापनों और हिंदी तेलुगु सिनेमा में अभिनय कर चुकी है | इसके अलावा वह गंदी बात वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है|

माता-पिता उसकी मॉडलिंग के खिलाफ थे,जिसके बाद उन्होंने बेटी से सारे नाते तोड़ लिए|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.