पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने की आत्महत्या !

पति के अवैध संबंध से परेशान एक महिला की अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना मोचीपाड़ा थानांतर्गत धीरेन धर सरणी इलाके की है। मृतका का नाम मौमिता पांडा था।

0 72
Wp Channel Join Now

कोलकाता| पति के अवैध संबंध से परेशान एक महिला की अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना मोचीपाड़ा थानांतर्गत धीरेन धर सरणी इलाके की है। मृतका का नाम मौमिता पांडा था। महिला को संदेह था कि उसके पति का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसके कारण उन लोगों का रिश्ता दिन-प्रतिदिन खराब हो रहा था। इस बीच सोमवार की सुबह महिला का फ्लैट से शव बरामद किया गया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि ओढ़नी के फंदे से लटककर महिला ने आत्महत्या की है। हालांकि घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सोमवार की सुबह मोचीपाड़ा के धीरेन धर सरणी स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट से 100 डायल पर पुलिस के पास एक फोन आया। फोन पर पुलिस को बताया गया कि अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले के फ्लैट से एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस को मौमिता की मौत के सिलसिले में कई तथ्य मिले हैं। गत 12 साल पहले मौमिता ने विश्वजीत पांडा से शादी की थी। उन दोनों की एक 10 साल की बेटी भी है।

मौमिता को संदेह था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। अशांति के कारण ही उसका पति दूसरी जगह जाकर रहता था। इसके बाद सोमवार को मौमिता की बहन उसके फ्लैट पर गयी। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोलने पर वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो बहन का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.