‘हीरा मंडी’ में फ्री में काम करने को तैयार हैं आलिया भट्ट

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में फ्री में काम करने के लिए तैयार हैं।

0 200
Wp Channel Join Now

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में फ्री में काम करने के लिए तैयार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। सूत्र ने बताया कि आलिया ने भंसाली से कहा था कि किरदार चाहे कोई भी हो, चलेगा।

वे ‘हीरा मंडी’ में मुफ्त में काम करने को तैयार हैं। हालांकि, भंसाली ने आलिया के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि उन्हें उनकी मार्केट वैल्यू के हिसाब से ही फीस दी जाएगी। ‘हीरा मंडी’ में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

इस वेब सीरीज में कुल सात एपिसोड हैं। इसके पहले एपिसोड का निर्देशन खुद भंसाली करेंगे और बाकी एपिसोड के निर्देशन की जिम्मेदारी विभु पुरी को दी गई है। इससे पहले भंसाली इस सीरीज में केवल प्रोड्यूसर की भूमिका निभाने वाले थे।

बता दें कि आलिया भट्ट ने पहली बार फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में संजय लीला भंसाली के साथ काम किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.