बालिका वधू की दादीसा सुरेखा सीकरी का निधन  

चर्चित टी वी सीरियल बालिका वधू की दादीसा सुरेखा सीकरी का 75 बरस की उम्र में शुक्रवार को निधन  हो गया| वह की महीनो से बीमार चल रहीं थीं | तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी, जो बालिका वधू की दादीसा के नाम से लोकप्रिय थी| सीकरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी, और दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के कारण जटिलताओं से पीड़ित थीं। उन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक और 2018 में लकवाग्रस्त स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था।

0 50

- Advertisement -

deshdigital

चर्चित टी वी सीरियल बालिका वधू की दादीसा सुरेखा सीकरी का 75 बरस की उम्र में शुक्रवार को निधन  हो गया| वह की महीनो से बीमार चल रहीं थीं |

तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी, जो बालिका वधू की दादीसा के नाम से लोकप्रिय थी|
सीकरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी, और दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के कारण जटिलताओं से पीड़ित थीं। उन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक और 2018 में लकवाग्रस्त स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था।

- Advertisement -

सीकरी 1978 में राजनीतिक ड्रामा किस्सा कुर्सी का से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की और फिल्मों, टीवी में 40 साल से भी अधिक समय बिताकर, बेहतरीन भूमिकाओं के साथ एक छाप छोड़ी।

उन्होंने तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्होंने 1989 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता था।

सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता वायु सेना में थे और उनकी मां एक शिक्षिका थीं। उन्होंने 1971 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक किया था। हाल के वर्षों में, उन्होंने बधाई हो और टीवी श्रृंखला बालिका वधू में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रशंसा प्राप्त की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.