महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती नहीं रहे

दूरदर्शन पर पौराणिक धारावाहिक  महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले घर-घर में मशहूर अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती 74 बरस की उम्र में  निधन हो गया|  प्रवीण कुमार सोबती लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे| घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती थीं।

0 194

- Advertisement -

नई दिल्ली।  दूरदर्शन पर पौराणिक धारावाहिक  महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले घर-घर में मशहूर अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती 74 बरस की उम्र में  निधन हो गया|  प्रवीण कुमार सोबती लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे| घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती थीं।
अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने अपने मजबूत शरीर के दम पर एक खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी| वे डिस्कस थ्रो एथलीट  थे|  वह एशियाई खेलों मे चार बार (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) पदक विजेता रह चुके हैं| इसके अलावा ओलंपिक खेलों (1968 में मेक्सिको खेलों और 1972 में म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था| अर्जुन अवॉर्ड से भी प्रवीण कुमार सोबती सम्मानित हो चुकी हैं|
स्पोर्ट्स में सफल करियर बनाने के बाद  बॉलीवुड का रुख किया| कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ ने. जिसमें उन्होंने भीम का रोल निभाया था| इस किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर  कर दिया |

- Advertisement -

उन्होंने 1981 में आई ‘रक्षा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी|  इसी साल आई ‘मेरी आवाज सुनो’ में भी प्रवीण कुमार सोबती अहम रोल में नजर आए.|  इन फिल्मों में उन्होंने जितेंद्र के साथ काम किया|  अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शहंशाह’ में भी वह नजर आए|  इसके अलावा चाचा चौधरी सीरियल में वह साबू के किरदार में दिखाई दिए|
‘महाभारत’ में उनके कोस्टार रहे युधिष्ठिर का पात्र निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने प्रवीण कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.