पोर्नोग्राफी मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को पोर्नोग्राफी मामले में  में बड़ी राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस मामले में अब तक बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

0 144

- Advertisement -

नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को पोर्नोग्राफी मामले में  में बड़ी राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस मामले में अब तक बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

इसके पहले पोर्नोग्राफी मामले में  बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री, मॉडल और टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी | उसके वकील का कहना था  कि वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे|

बात दें दो दिन पहले मुंबई की अदालत ने व्यवसायी और अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी |

- Advertisement -

बता दें  बीते फरवरी में मड आईलेंड में पुलिस ने छापा मारा और पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले छत्तीसगढ़ निवासी टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया।

पुलिस को गहना से राज कुंद्रा की कंपनी विहान इंटरप्राइज में काम कर रहे उमेश कामत के बारे में पता चला। उमेश राज कुंद्रा के लंदन स्थित बहनोई प्रदीप बख्शी को सारे वीडियो एक शेयरिंग एप्लिकेशन से भेजता था। प्रदीप कंपनी केनरीन के ऐप पर सारे वीडियो अपलोड करता था। उमेश यह ट्रांसफर राज के ऑफिस से ही करता था।

गहना वशिष्ठ को मुंबई की अपराध शाखा की संपत्ति प्रकोष्ठ ने एक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने, शूटिंग में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था|

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी में जन्मी गहना वशिष्ठ का मूल नाम वंदना तिवारी है | उसकी स्कूली पढाई चिरमिरी में हुई , उच्च शिक्षा एम् पी में जहाँ भोपाल में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की|  वह  मिस एशिया बिकनी का ताज पहन चुकी है |

वह कई विज्ञापनों और हिंदी तेलुगु सिनेमा में अभिनय कर चुकी है | इसके अलावा वह गंदी बात वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है|

माता-पिता उसकी मॉडलिंग के खिलाफ थे,जिसके बाद उन्होंने बेटी से सारे नाते तोड़ लिए|

Leave A Reply

Your email address will not be published.