कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ को कोर्ट ने दी अनुमति दी

हैदराबाद की एक अदालत ने स्टे ऑर्डर वापस ले लिया है और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'लॉक अप' को योजना के अनुसार स्ट्रीम करने की अनुमति दे दी है।

0 121
Wp Channel Join Now

मुंबई | हैदराबाद की एक कोर्ट  ने अपना स्टे ऑर्डर वापस ले लिया है और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘लॉक अप’ को योजना के अनुसार स्ट्रीम करने की अनुमति दे दी है। लॉक अप’ की स्ट्रीमिंग 27 फरवरी को रात 10 बजे ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘लॉक अप’ इन दिनों अपने कॉन्सेप्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में इसे साहित्यिक चोरी के आरोपों के आधार पर चुनौती दी गई थी और हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट ने इसकी स्ट्रीमिंग तारीख पर स्टे ऑर्डर जारी किया था।

हालांकि, शो के निर्माताओं कोर्ट से राहत मिली है, अदालत ने अब आदेश को वापस ले लिया है, और शो को स्ट्रीम करने की अनुमति दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.