करण जौहर ने पोस्ट में कहा- जनाब लोग गुजर जाते हैं, पर हम कौन सा जिंदा हैं

करण जौहर ने डेथ को लेकर एक सीक्रेट नोट शेयर किया है। उन्होंने इसके जरिए लोगों की जिंदगी पर तंज कसा है। हालांकि, उनकी पोस्ट से साफ नहीं है कि वे किसके बारे में कर रहे हैं।

0 49

- Advertisement -

मुंबई। करण जौहर ने डेथ को लेकर एक सीक्रेट नोट शेयर किया है। उन्होंने इसके जरिए लोगों की जिंदगी पर तंज कसा है। हालांकि, उनकी पोस्ट से साफ नहीं है कि वे किसके बारे में कर रहे हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि कैसे लोग एक इंसान की मौत के बाद अफसोस का बटन दबाते हैं और जीवन बहुत छोटा होने की बात करते हैं।

हालांकि, वे इसके बाद वही पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं। लोगों की पीठ पीछे बुराई करते हैं। करण ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए एक नोट में लिखा है, कोई गुजर गया।

फिर आपने अफसोस वाला बटन दबा दिया। वही ‘जिंदगी बहुत छोटी है’ वाली बात हजारों बार दोहराने लगे। गिले-शिकवे मिटाने का जिक्र भी हुआ।

- Advertisement -

फिर अचानक आपने अपने बारे में बुराई सुनी और आपने भी वही किया! बुराई! वाह! जनाब लोग गुजर जाते हैं … रोज… पर हम कौन सा जिंदा हैं?

करण पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर कर रहे हैं। फिल्म निर्माता आमतौर पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने काम का प्रचार करते हैं और फिर अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखते हैं।

हालांकि, एक समय था जब करण ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के समय मिले खराब रिएक्शन की वजह से सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। एक्टर के निधन की शुरुआती जांच में उनके प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ का नाम भी उछला था।

कंगना रनौत ने भी फिल्म निर्माता पर आरोप लगाए थे। महीनों तक शांत रहने के बाद, करण सोशल मीडिया पर दोबारा आए हैं। करण इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

वे आजकल ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्ट कर रहे हैं और ‘शेरशाह’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वे फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.